Posts

Showing posts from May, 2017

Parts of a song-- Hindi

गाना कैसे बनता है?  आप कहेंगे उसमे ऐसी कौनसी बड़ी बात है। गीतकार ने गीत लिखे, संगीतकार ने धुन बनाई, गायक गायिका ने गा दिया। सही है, होता ऐसा ही है लेकिन इन सबके अलावा भी काफी चीज़ें होती हैं जिन्हे जानना जरुरी है। हम गाने बनने की प्रक्रिया को न देखते हुए ये देखेंगे की किसी गाने को सुनते समय उसमे क्या क्या बातें देखी जा सकती हैं। अपने कानों को तैयार करने के लिए गाना सुनते समय इन बातों का ध्यान रखा जाए तो कोई भी गाना आपके लिए संगीत का एक छोटा सा पाठ हो जायेगा।  किसी गाने को सुनते समय उसके  गीतकार, संगीतकार और गायक तो आपको मालूम होते ही हैं साथ में आप गाने के शब्दों पर भी ध्यान देते ही हैं. किसी भी गीत में २ अन्य चीज़ें अवश्य ही होती हैं और वो हैं. १. गीत का ताल २. गीत की श्रुति (सा/scale ) दुनिया के किसी भी प्रकार का संगीत चाहे वो western, pop, rock, jazz, arabian हो या लोक संगीत, ग़ज़ल, भजन, शास्त्रीय संगीत या वादन उसमे ये दोनों चीज़ें अवश्य होती हैं. ग़ज़ल, भजन, शास्त्रीय संगीत या पुराने फ़िल्मी गीत इनमे एक तीसरी चीज़ भी होती हैं जिसे राग कहते हैं. एक और...

learn hindi music -- introduction

हम सब में एक बात समान है। हम सभी हिंदी फ़िल्मी गाने पसंद करते हैं।  पसंदीदा गायक या गायिका भिन्न हो सकते हैं लेकिन मुझे अभी तक एक भी ऐसा व्यक्ति नही मिला जिसे गाने पसंद ना हों। हम सभी में एक bathroom singer छुपा होता हैं।   हम गाने गुनगुनाते हुए किसी और ही दुनिया में चले  जाते हैं।  लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती। हम सभी में  गाना सीखने की थोड़ी बहुत ललक भी होती है। लेकिन अधिकतर लोग ये कहते हैं की "अरे बचपन में सीख नहीं पाए, अब  उम्र नहीं है सीखने की"। कुछ लोग इसलिए सीखने की हिम्मत नहीं करते क्योंकि उन्हें लगता है की संगीत सीखना उनके बस की बात नहीं।  कुछ लोग समय ना होना का कारण भी बताते हैं। कुछ लोग संगीत सीखने music class में जाते हैं और कुछ हफ्ते या महीने के बाद छोड़ देते हैं.  मैं आपको एक बात बताता हूँ। कोई भी किसी भी उम्र में संगीत सीख सकता है और ये इतना मुश्किल नहीं जितना समझा जाता है।  हाँ आपको कितना सीखना है ये आप पर निर्भर करता है।  लेकिन संगीत सीखना दुखदायी या मुश्किल नहीं बल्कि अगर सही तरीके से सीखा जाए तो बड़ा मनो...

Introduction

All of us have one thing in common. We like Hindi Film Music. Taste may differ, favorite singers can be different but I am yet to find a person who doesn't like Hindi film songs. There is a bathroom singer in all of us and we really enter a different world humming our favorite song.   It doesn't stop here, all of us have an urge to learn the music, understand the music and to be able to play a little bit of it.  The common belief people have is I didn't learn it when I was a kid and now it's too late. Another school of thought is, it is too tough. Then there are people who say they want to learn but they dont have time. Few actually go to music classes learn it for a while and then give up because either it is not interesting or it is not my piece of cake.    Well let me tell you something, all of us can learn music without much pain. The level you want to learn is solely up to you but learning music can be anything but painful. It's not boring, but yes it does...