Parts of a song-- Hindi
गाना कैसे बनता है? आप कहेंगे उसमे ऐसी कौनसी बड़ी बात है। गीतकार ने गीत लिखे, संगीतकार ने धुन बनाई, गायक गायिका ने गा दिया। सही है, होता ऐसा ही है लेकिन इन सबके अलावा भी काफी चीज़ें होती हैं जिन्हे जानना जरुरी है। हम गाने बनने की प्रक्रिया को न देखते हुए ये देखेंगे की किसी गाने को सुनते समय उसमे क्या क्या बातें देखी जा सकती हैं। अपने कानों को तैयार करने के लिए गाना सुनते समय इन बातों का ध्यान रखा जाए तो कोई भी गाना आपके लिए संगीत का एक छोटा सा पाठ हो जायेगा। किसी गाने को सुनते समय उसके गीतकार, संगीतकार और गायक तो आपको मालूम होते ही हैं साथ में आप गाने के शब्दों पर भी ध्यान देते ही हैं. किसी भी गीत में २ अन्य चीज़ें अवश्य ही होती हैं और वो हैं. १. गीत का ताल २. गीत की श्रुति (सा/scale ) दुनिया के किसी भी प्रकार का संगीत चाहे वो western, pop, rock, jazz, arabian हो या लोक संगीत, ग़ज़ल, भजन, शास्त्रीय संगीत या वादन उसमे ये दोनों चीज़ें अवश्य होती हैं. ग़ज़ल, भजन, शास्त्रीय संगीत या पुराने फ़िल्मी गीत इनमे एक तीसरी चीज़ भी होती हैं जिसे राग कहते हैं. एक और...